हल्द्वानी: साक्ष्य न होने पर अदालत ने आरोपी को दोष मुक्त करार दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दे दिया है। मामले की सुनवाई न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम हल्द्वानी की अदालत में हुई। काठगोदाम पुलिस ने 10 दिसंबर 2016 को मुखबिर की सूचना पर कालटैक्स काठगोदाम के पास कार संख्या यूके08एस-1180 में सवार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दे दिया है। मामले की सुनवाई न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम हल्द्वानी की अदालत में हुई।

काठगोदाम पुलिस ने 10 दिसंबर 2016 को मुखबिर की सूचना पर कालटैक्स काठगोदाम के पास कार संख्या यूके08एस-1180 में सवार सचिन बर्थवल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गड़बौला पो. अमोला पट्टी बिचला डांगू रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया था।

पुलिस का कहना था कि सचिन के पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया था। इसके बाद न्यायालय में वाद दाखिल हुआ, जिसमें विवेचना अधिकारी की ओर से सचिन बर्थवाल के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए। अभियोजन पक्ष की ओर से दो दरोगाओं सहित चार पुलिस कर्मियों को साक्ष्य के तौर पर पेश किया गया।

वहीं बचाव पक्ष के वकील ने पेश साक्ष्यों पर सवाल उठाए। बचाव पक्ष ने दलील दी पुलिस ने जब आरोपी का पकड़ा तो सीसीटीवी की फुटेज नहीं ली। इतना ही नहीं जिस व्यक्ति की निशानदेही पर गिरफ्तारी हुई, उसके बयान भी नहीं लिए गए। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त करार दे दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा