बरेली: नारी शक्ति वन के लिए एचडीएफसी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कैंट में बन रहे नारी शक्ति वन के लिए आज एचडीएफसी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बता दें ये वन नारी के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए बनाया जा रहा है। इसलिए इस वन का नाम नारी शक्ति वन रखा गया है। इसमें लगभग 11 हजार पौधे रोपित किए गए …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कैंट में बन रहे नारी शक्ति वन के लिए आज एचडीएफसी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बता दें ये वन नारी के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए बनाया जा रहा है। इसलिए इस वन का नाम नारी शक्ति वन रखा गया है। इसमें लगभग 11 हजार पौधे रोपित किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन वन मंत्री अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला वनाधिकारी समीर कुमार और मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह भी मौजूद रहे। वहीं एचडीएफसी बैंक के बरेली शाखा के प्रबंधक के साथ कई महिला सहकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

 

 

संबंधित समाचार