लखनऊ : रॉयल कैफे पर प्रवर्तन दल का छापा,50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बुधवार को नगर निगम प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ शहर में अभियान चलाकर कई किलो पॉलिथिन जब्त की। इस दौरान टीम ने हजरत गंज स्थित रॉयल कैफे पर छापामार कार्रवाई करते हुये 50 किलों से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है,इसमें प्लास्टिक की प्लेट चम्मच आदि भी शामिल बताये जा …

लखनऊ, अमृत विचार। बुधवार को नगर निगम प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ शहर में अभियान चलाकर कई किलो पॉलिथिन जब्त की। इस दौरान टीम ने हजरत गंज स्थित रॉयल कैफे पर छापामार कार्रवाई करते हुये 50 किलों से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है,इसमें प्लास्टिक की प्लेट चम्मच आदि भी शामिल बताये जा रहे हैं।

जोनल अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि राजधानी के लालबाग व हजरतगंज स्थत कई जगहों पर प्लास्टिक बरामद हुई है। इस दौरान प्रवर्तन दल ने सभी दुकानदारों तथा व्यापारियों को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की चेतावनी दी।

बताते चलें कि देश भर में सिंगल यूज़ प्लस्टिक की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कई जगहों पर आज भी प्लस्टिक और पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है। खास कर शहरी इलाके की बात की जाए तो जमकी प्लास्टिक का इस्तेमाल आज भी जारी है । रॉयल कैफे जैसे संस्थानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का बरामद होना इसी बात को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें –सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, पुलिस ने पॉलिथिन में इकट्‌ठा किए शव के टुकड़े, DNA से होगी शिनाख्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज