गोरखपुर : महापौर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धाजंलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम नवीन भवन में अपने कार्यालय कक्ष में उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा सहित पार्षदगण एवं कर्मचारियों के साथ स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यर्पण करते हुए पुष्पजंलि अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर महापौर द्वारा कहा गया कि श्रद्धेय …

गोरखपुर। महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम नवीन भवन में अपने कार्यालय कक्ष में उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा सहित पार्षदगण एवं कर्मचारियों के साथ स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यर्पण करते हुए पुष्पजंलि अर्पित किया गया।

उक्त अवसर पर महापौर द्वारा कहा गया कि श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका थी। समाज को जोडकर एकजुट करनें में उनकी सदा महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके पदचिन्हों पर चलकर युवाशक्ति उनसे प्रेरणा लें। महापौर के साथ उपस्थित सभी पार्षदगण एवं कर्मचारियों ने पुष्पाजंलि अर्पित किया। उक्त अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल के साथ उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा, पूर्व उप सभापति जितेन्द्र सैनी, पार्षद संतराज शर्मा, संजय यादव, संजय श्रीवास्तव,भाजपा उपाध्यक्ष दयानन्द शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, महापौर के पी.ए. मुहम्मद आरिफ सिद्दीक़ी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: हमें पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मार्गदर्शन में चलना चाहिए- मंत्री डॉ. अरुण कुमार

 

संबंधित समाचार