लखनऊ : प्रापॅटी के लालच में बेटों ने की थी पिता की हत्या… जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । दुबग्गा कोतवाली पुलिस ने प्रापॅटी के लालच में पिता को मौत के घाट उतारने और शव को जलाने के मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्यारोपी कोई और बल्कि मृतक के बेटे ही थे। इस दौरान हत्यारोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इस सम्बन्ध में एडीसीपी दक्षिण …

लखनऊ । दुबग्गा कोतवाली पुलिस ने प्रापॅटी के लालच में पिता को मौत के घाट उतारने और शव को जलाने के मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्यारोपी कोई और बल्कि मृतक के बेटे ही थे। इस दौरान हत्यारोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

इस सम्बन्ध में एडीसीपी दक्षिण राजेश श्रीवास्वत ने बताया कि काकोरी थानाक्षेत्र के जेहटा रोड़ दौलतखेड़ा निवासी मोहित और रोहित की गिरफ्तारी की गई है। उनके पास एक बाइक बरामद हुई है। इस दौरान हत्यारोपियों ने बताया कि उनके पिता रामखेलावन ने छह बीघा जमीन बेच दी थी। जो भी रुपया जमीन बेचने के बाद मिलते थे, तो पिता ने सारा पैसा एक महिला को दे दिया था। जब बात परिवारिक सदस्यों को पता चली तो वह काफी नाराज थे।

उन्होंने बताया कि उनके पिता बची हुई जमीन को भी बेचने की फिराक में थे। इस बात को लेकर उनका बडे़ बेटे कौशल से भी विवाद हुआ था। गुस्से में आकर कौशल ने रॉड मारकर पिता की हत्या कर दी थी।

इसके बाद छोटे भाई मोहित और रोहित की मदद से कौशल ने पिता के शव को जला दिया था। बता दें कि बीते एक जुलाई दुबग्गा पुलिस ने रामखेलावन हत्याकांड में कौशल की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में रोहित और मोहित की संलिप्ता का आभास होने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पिता की हत्या के बाद शव लांघकर प्रेमी के साथ भागी थी बेटी

संबंधित समाचार