लखनऊ : झांसा देकर कर रहा था घिनौना काम, पुलिस को दर्ज करना पड़ा मुकदमा….जानें क्या है मामला
लखनऊ। विभूतिखंड थाने में एक युवती ने अपने परिचित को पुलिस केस डायरी में नामजद करवाया है। युवती का कहना है परिचित बीते कुछ महीने से मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। वह शादी का झांसा देकर यौन शोषण उत्पीडन करता रहा है। दवाब बनाने पर आरोपी मारपीट करता था। इसके बाद युवती ने …
लखनऊ। विभूतिखंड थाने में एक युवती ने अपने परिचित को पुलिस केस डायरी में नामजद करवाया है। युवती का कहना है परिचित बीते कुछ महीने से मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था।
वह शादी का झांसा देकर यौन शोषण उत्पीडन करता रहा है। दवाब बनाने पर आरोपी मारपीट करता था। इसके बाद युवती ने विभूतिखंड कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
बता दें कि विभूतिखंड थानाक्षेत्र निवासिनी युवती की दोस्ती ग्वारी निवासी अमरिंदर सिंह उर्फ शिवा हो गई थी। युवती का आरोप है कि शिवा ने उससे शादी करने झांसा दिया था। जिसके बाद युवती आरोपी पर भरोसा करने लगी थी। युवती का कहना है कि अरमिंदर यौन उत्पीड़न करने लगा।
इसी बीच आरोपी उसे एक मकान में ले गया और नशा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने उससे शादी का प्रस्ताव रख तो वह आनाकानी करने लगा। इस बीच अमरिंदर की शादी दूसरी जगह तय हो गई। तब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया।
इसके बाद युवती ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। इस सम्बन्ध में विभूतिखंड कोतवाली के प्रभारी डॉ आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पीड़िता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: शादी का झांसा देकर सहपाठी ने चार साल तक किया यौन शोषण व ब्लैकमेल
