लखनऊ : गैंगेस्टर पिता-पुत्र की 1.08 लाख की संपत्ति कुर्की का आदेश
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। बुधवार को गैंगेस्टर राजू कंजड़ की 63 हजार रुपये तो उसके बेटे सोनू कंजड़ की 45 हजार की संपत्ति कुर्की के आदेश पारित किए गए हैं। आरोपी राजू कंजड़ के खिलाफ 26 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 1993 से अपराध जगत …
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। बुधवार को गैंगेस्टर राजू कंजड़ की 63 हजार रुपये तो उसके बेटे सोनू कंजड़ की 45 हजार की संपत्ति कुर्की के आदेश पारित किए गए हैं।
आरोपी राजू कंजड़ के खिलाफ 26 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 1993 से अपराध जगत में सक्रिय था। आरोपी के खिलाफ शराब बनाकर विक्रय, डकैती, नकबजनी, हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी की 63 हजार रुपये की संपत्ति कुर्की का आदेश पारित हुआ है। वह इंद्रजीतखेड़ा (मोहनलालगंज) का रहने वाला है और सक्रिय होकर वारदात को अंजाम दे रहा था।
इसके अलावा राजू कंजड़ के बेटे सोनू की 45 हजार की संपत्ति कुर्की के आदेश पारित किए हैं। वह सक्रिय होकर शराब तस्करी भी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। कमिश्नरेट पुलिस ने यह कार्रवाई सरकार के 100 दिवसीय अभियान मिशन शक्ति के तहत कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें –कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर बदला नाम
