आज का राशिफल। 07 जुलाई, 2022
मेष आज समय के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें। सहकर्मी आपके विचारों से असहमत रहेंगे। बॉस के साथ ज्यादा मित्रवत होने से बचें। व्यस्तता के बावजूद आपको आराम के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। व्यवसाय में महत्वपूर्ण प्रयोग न करें। वृष आज नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी को शॉपिंग …
मेष
आज समय के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें। सहकर्मी आपके विचारों से असहमत रहेंगे। बॉस के साथ ज्यादा मित्रवत होने से बचें। व्यस्तता के बावजूद आपको आराम के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। व्यवसाय में महत्वपूर्ण प्रयोग न करें।
वृष
आज नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। भूमि और भवन आदि में निवेश के अच्छे मौके मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।
मिथुन
आज विद्यार्थी शिक्षा को लेकर उदासीन हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क सुदृढ़ होंगे। जुकाम और एलर्जी की समस्या हो सकती है। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। आपको कई जटिल मामले हल करने पड़ सकते हैं।
कर्क
आज परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। जरूरतमन्द लोगों की मदद करने के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नये प्रोजेक्ट में आप भाग ले सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभायेंगे।
सिंह
आज विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिये। संतान के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेकर काम करेंगे तो लाभ अवश्य होगा। दोपहर के बाद का समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
कन्या
आज करियर को लेकर परेशानियों का निवारण होगा। आपको नई जानकारियां मिल सकती हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। थोड़ी सी सावधानी रखेंगे तो सभी काम बिना विघ्न के पूर्ण हो जायेंगे। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा।
तुला
आज बनते-बनते कोई कार्य रुक सकता है। शंका और वहम के कारण आपको अच्छी बातें भी बुरी लगेंगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें।
वृश्चिक
आज सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ गम्भीर विषयों पर वार्तालाप करेंगे। जीवनसाथी की मदद मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। सभी काम शान्त भाव से करने का प्रयास करें।
धनु
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। भविष्य के विषय में योजना बनायेंगे। जरूरतमन्द लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
मकर
आज नई नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहेगा। पिता के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं।
कुंभ
आज अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। धार्मिक गतिविधियों को लेकर लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। लेकिन शाम तक आप झगड़े का समाधान निकाल लेंगे। शाम को कहीं घूमने या डिनर के लिए जा सकते हैं।
मीन
आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ मिलेगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन शानदार है। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें। खानपान में अशुद्धता के कारण समस्या हो सकती है। तनाव लेने से आपको बचना चाहिए।
