बहराइच: खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों की चोरी
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरई कलां गांव निवासी ग्रामीण के मकान में खिड़की के रास्ते चोर घुस गए। चोरों ने नकदी समेत डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरई कला निवासी नीरज सिंह पुत्र देशराज सिंह बुधवार को …
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरई कलां गांव निवासी ग्रामीण के मकान में खिड़की के रास्ते चोर घुस गए। चोरों ने नकदी समेत डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरई कला निवासी नीरज सिंह पुत्र देशराज सिंह बुधवार को परिवार के साथ रात में सो रहे थे। रात 11 बजे के आसपास चोर खिड़की के सहारे चोर घर में घुस गए। चोरों ने हजारों रुपए नकदी, एक लाख मूल्य के जेवरात, कपड़ा और बर्तन चूरा लिया।।गुरुवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे, तब उन्हे चोरी की जानकारी हुई। नीरज ने बताया कि खिड़की में ग्रिल नहीं लगा था। जिससे चोर घर में घुस गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें-बरेली: शादी का खाना बनाने गए कारीगर के पैरों पर गिरा गर्म तेल, बुरी तरह झुलसा
