हरदोई: आम से लदी डीसीएम ने युवक को रौंदा, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शादी में शामिल होने के लिए कपड़ों की खरीददारी करने शहर आए युवक को आम से लदी डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।हादसा बुधवार की देर शाम को स्वर्ण जयंती चौक (डीएम चौराहा) पर हुआ। इस बीच पुलिस ने डीसीएम और उसके ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया। हादसे की …

हरदोई। शादी में शामिल होने के लिए कपड़ों की खरीददारी करने शहर आए युवक को आम से लदी डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।हादसा बुधवार की देर शाम को स्वर्ण जयंती चौक (डीएम चौराहा) पर हुआ। इस बीच पुलिस ने डीसीएम और उसके ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया। हादसे की जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि साण्डी कस्बे के मोहल्ला सरायमुल्ला गंज निवासी राजेश अम्बाला में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा था। बताते हैं कि लोनार थाने के समुदा भिठारी में राजेश के साढू रहते हैं। दो दिन बाद शुक्रवार को साढ़ू के बेटे की बारात जानी है। राजेश शादी में शामिल होने के लिए अपने साढ़ू के यहां था। बुधवार की शाम को वह अपने रिश्तेदार कल्लू के साथ कपड़ों की खरीददारी करने के लिए शहर आया हुआ था।

राजेश और उसका रिश्तेदार कल्लू दोनों स्वर्ण जयंती चौक ( डीएम चौराहा) के पास से गुज़र रहे थे। इसी बीच आम से लदी डीसीएम ने टक्कर मारते हुए राजेश को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।हादसा होते देख कल्लू घबरा गया और वहां से भाग खड़ा हुआ।इसकी खबर सुनते ही वहां पहुंची पुलिस ने डीसीएम और उसके ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

खुशियों के बीच बरपा हुआ मौत का मातम

राजेश के साढ़ू के यहां शादी की खुशियां अपने पूरे शबाब पर थी। राजेश की पत्नी और उसके बच्चे सभी उस खुशी में शामिल थे। राजेश अपनी पत्नी व बच्चों के लिए कपड़े खरीदने के लिए आया हुआ था। उधर सभी लोग उसकी राह ताक रहे थे। लेकिन इसी बीच वहां पहुंची हादसे की खबर ने खुशियों के बीच मौत का मातम बरपा कर दिया।हर किसी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

पढ़ें-गोंडा: अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकले युवक का सरयू में उतराता मिला शव, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार