बाराबंकी: दबंगों ने की चाचा-भतीजे की पिटाई, दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना हैदर गढ़ अंतर्गत गांव बाकरगंज निवासी चाचा-भतीजे की दबंगों ने जमकर पिटाई की। चाचा के दोनों हाथ तोड़ डाले। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए वहां बिरान इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए फायदा गढ़ कोतवाली में तहरीर दी गई है। बाकरगंज निवासी नंद कुमार पुत्र …

बाराबंकी। थाना हैदर गढ़ अंतर्गत गांव बाकरगंज निवासी चाचा-भतीजे की दबंगों ने जमकर पिटाई की। चाचा के दोनों हाथ तोड़ डाले। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए वहां बिरान इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए फायदा गढ़ कोतवाली में तहरीर दी गई है।

बाकरगंज निवासी नंद कुमार पुत्र सुंदरलाल द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि बीती 27 जून को दोपहर मैं मेरे पिता सुंदरलाल खेत में पानी लगाने गए थे। वहीं पर गिरजा शंकर पुत्र सैमर सिंह व पिंटू सिंह, अखिलेश सिंह, दीपक सिंह पुत्र गिरिजा सिंह निवासी तक सिंह का पुरवा मेरे पिता सुंदरलाल पर हमलावर हो गए। चाचा को पिटता देख उसे बचाने गए भतीजे अनुज कुमार को भी लोगों ने जमकर पीटा। और जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। जिस पर मैंने स्थानीय थाना हैदर गढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

लेकिन दबंग व सरहंग किस्म के लोगों ने कल बुधवार को फिर एक बार देर शाम 5:00 बजे पिता सुंदरलाल और भाई को खेत में अकेला पाने पर पिंटू सिंह व शिवम सिंह निवासी अंदुऊमऊ अपने चार साथियों समेत आ धमके। और मेरे पिता से कहा कि अभी तो बच गए हो। 10 से 15 दिनों में तुमको मार दूंगा। जिसके बाद भयभीत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:-बरेली : नूपुर शर्मा की गर्दन काटने की धमकी का वीडियो वायरल, पुलिस की हिरासत में आरोपी

संबंधित समाचार