CM भगवंत मान के विवाह में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पिता की रस्में निभाईं
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की रस्में निभाईं हैं। विवाह में भगवंत मान पीली पगड़ी पहने दूल्हे की ड्रेस …
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की रस्में निभाईं हैं।
विवाह में भगवंत मान पीली पगड़ी पहने दूल्हे की ड्रेस में नजर आ रहे हैं और दुल्हन गुरप्रीत कौर भी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं. शादी के रस्म मुख्यमंत्री आवास पर ही हुईं। मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर की उम्र 16 वर्ष कम है।
ये भी पढ़े – शादी के पवित्र बंधन में बंधे भगवंत मान और गुरप्रीत कौर
