कार्तिक आर्यन यूरोप में मना रहे छुट्टियां, शेयर किया वेकेशन Photos

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया-2’ फिल्म में बड़ी सफलता पाने के बाद यूरोप में छुट्टी मना रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ भोजन का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेयर की है। View this post on Instagram A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) वह वीडियो में सुंदर ,नदियों, …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया-2’ फिल्म में बड़ी सफलता पाने के बाद यूरोप में छुट्टी मना रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ भोजन का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेयर की है।

वह वीडियो में सुंदर ,नदियों, बांधों और गगनचुंबी इमारतों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक इस दौरान काले और नारंगी हाफ बटन वाली जैकेट में हैं और अन्य तस्वीर में उन्होंने नीले जॉगर्स के साथ ऑफ-व्हाइट स्वेटशर्ट पहन रखी है। उन्होंने अपनी पोस्ट का ‘हैविंग ए डैम गुड टाइम’ कैप्शन दिया है।

स्टार की नवीनतम फिल्म ‘भूल भुलैया-2’ दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 230 करोड़ पार तक पहुंच गयी है। वहीं एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो शहजादा, कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे।

पढ़ें-रेड थाई Slit Gown में Shehnaaz Gill ने दिए कातिलाना पोज, बोल्ड अवतार से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

संबंधित समाचार