हरदोई : बर्खास्त जालसाज शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, जांच शुरू
हरदोई, अमृत विचार। शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा किए जाने से महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के चलते जालसाज़ी और दस्तावेज़ो में हेरा-फेरी करने वाले बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीईओ बावन संजीव कुमार भारती की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है। बताते चलें …
हरदोई, अमृत विचार। शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा किए जाने से महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के चलते जालसाज़ी और दस्तावेज़ो में हेरा-फेरी करने वाले बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीईओ बावन संजीव कुमार भारती की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है।
बताते चलें कि कपूरपुर बहोरन पोस्ट टोंडरपुर निवासी ब्रजेंद्र पाल पुत्र रामचंद्र पाल ने दस्तावेज़ो में हेरा-फेरी और जालसाज़ी करते हुए 2011 में बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल कर ली थी। ब्रजेंद्र पाल प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर ब्लाक बावन में तैनात था। जांच में पाया गया कि ब्रजेंद्र पाल ने अपने बीए और बीएड के दस्तावेज़ों में जालसाज़ी और हेरा-फेरी की थी।
शिक्षक भर्ती में इस तरह किए गए फर्ज़ीवाड़ा का खुलासा होने से महकमें में हड़कंप मच गया। शासन ने इस पर सख्त उठाया। जिसके चलते बीएसए ने प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र पाल को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद सारा मामला एसटीएफ के हवाले कर दिया गया।
बीईओ बावन संजीव कुमार भारती ने कोतवाली शहर में दी तहरीर में कहा है कि की गई जांच में सारे आरोप सही साबित हुए। इस तहरीर पर पुलिस ने ब्रजेंद्र पाल के खिलाफ धारा 419/420/467/468 व धारा 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें –लखनऊ: 6800 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर परिवर्तन चौक पर किया प्रदर्शन
