अयोध्या: रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, एक गंभीर
अयोध्या/रुदौली। रुदौली सर्किल के पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम सरैठा में रंजिश के चलते बुधवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया …
अयोध्या/रुदौली। रुदौली सर्किल के पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम सरैठा में रंजिश के चलते बुधवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
घायल की पत्नी कुसुम की मानें तो पति जयसिंह को बुधवार शाम लगभग साढ़े छह बजे शिवनगर चौराहा स्थित बाजार से वापस घर आते समय गांव के समीप एक्सयूवी गाड़ी लेकर अपने ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े धीर सिंह पुत्र भैरव बख्श सिंह ने उन्हें रोककर उन पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे घटनास्थल पर बेहोश होकर गिर गए। पत्नी कुसुम की तहरीर पर पटरंगा पुलिस ने पूर्व प्रधान धीर सिंह, उनके ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-अलीगढ़ : आपसी विवाद में दंपति की पीटकर हत्या, दो साल से चल रही थी रंजिश
