अयोध्या : भाकियू ने उठाई किसानों की समस्याएं, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार करने के लिए सर्वप्रथम किसानों के हितों की रक्षा करनी होगी। देश का अन्नदाता आज अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। हमें किसानों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिला कर उन्हें विकास के मार्ग पर ले चलना है। यह बात भारतीय किसान …

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार करने के लिए सर्वप्रथम किसानों के हितों की रक्षा करनी होगी। देश का अन्नदाता आज अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। हमें किसानों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिला कर उन्हें विकास के मार्ग पर ले चलना है। यह बात भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने सरायराशी में प्रदेश संगठन मंत्री देवनारायण सिंह के आवास पर स्वागत कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि आज छुट्टा जानवर फसलों को नष्ट कर दे रहे हैं, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलने को कौन कहे पूंजी भी वापस आना दूभर हो गया है। उन्होंने किसानों के बिजली बिल माफ करने का भी मुद्दा उठाया। संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा संगठन के लोगों की राय पर इसका विस्तार किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह, पंकज सिंह, सूर्य केश सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कलेक्ट्रेट गेट तक निकाला पैदल मार्च

संबंधित समाचार