जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप तीन अगस्त से शुरू, पोस्टर जारी
जालंधर। जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए) तीन से सात अगस्त के बीच रायजादा हंसराज स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करेगी। डीबीए के अध्यक्ष और जालंधर के जिला उपायुक्त घनश्याम थोरी ने गुरूवार को चैंपियनशिप का अधिकारिक पोस्टर जारी करके इसकी घोषणा की। डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप के …
जालंधर। जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए) तीन से सात अगस्त के बीच रायजादा हंसराज स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करेगी। डीबीए के अध्यक्ष और जालंधर के जिला उपायुक्त घनश्याम थोरी ने गुरूवार को चैंपियनशिप का अधिकारिक पोस्टर जारी करके इसकी घोषणा की।
डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 आयु वर्ग में लडक़े-लड़कियों और पुरुष एवं महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्सड डबल्स मुकाबले आयोजित होंगे। वेटरन कैटेगरी में 35 से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के इवेंट होंगे।
उन्होंने बताया कि हर खिलाड़ी के लिए प्रति इवेंट 750 रुपए फीस तय है और 28 जुलाई तक खिलाड़ी अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। श्री खन्ना ने बताया कि बिना एंट्री फीस रसीद के और पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद कोई एंट्री नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सात अगस्त को डीसी जालंधर श्री घनश्याम थोरी विजेताओं को सम्मानित करेंगे। डीबीए के 50 साल के इतिहास में पहली बार विजेताओं को तीन लाख के आकर्षक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने जा रही है आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम : कप्तान मेग लैनिंग
