संभल: पत्नी के मायके से नहीं आने पर पति ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जुनावई (संभल), अमृत विचार। नाराज होकर मायके में रह रही महिला ने पति के साथ आने से इनकार कर दिया। इससे आहत पति ने कमरे में रस्सी का फंदा गर्दन में कसकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटका देखकर परिजनों की चीख निकल गई। उन्होंने रस्सी काटकर शव निचे उतारा। लेकिन पुलिस को बिना …

जुनावई (संभल), अमृत विचार। नाराज होकर मायके में रह रही महिला ने पति के साथ आने से इनकार कर दिया। इससे आहत पति ने कमरे में रस्सी का फंदा गर्दन में कसकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटका देखकर परिजनों की चीख निकल गई। उन्होंने रस्सी काटकर शव निचे उतारा। लेकिन पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव घौंसली वाहन निवासी ब्रजबल्लभ (34 ) पुत्र कल्याण पिछले कई सालों से दिल्ली में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी कुछ समय से गांव राजा की घौंसली वाहन से अपने मायके में रह रही है। पांच जुलाई को महिला का पति दिल्ली से घर आया था। परिजनों ने बताया कि ब्रजबल्लभ बुधवार को पत्नी को बुलाने ससुराल गया था, जहां नाराजगी के चलते पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया।

इसके बाद शाम को वह घर लौट आया। इससे वह तनाव में आ गया। रात को खाना खाकर सो गया था। गुरुवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो ब्रजबल्लभ का शव कमरे की छत में लगे कुंड़े में रस्सी के फंदे पर लटका था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए। रस्सी का फंदा खोलकर उसे जमीन पर उतारा, लेकिन तब तक ब्रजबल्लभ की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें:- पंजाब में सरकारी अधिकारियों को ठगने के आरोप में दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

संबंधित समाचार