रायबरेली: बिस्कुट व्यवसाई के घर का ताला तोड़कर की दस लाख की चोरी
रायबरेली। मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के जवाहर विहार कालोनी निवासी बिस्कुट व्यवसाई के घर का ताला तोड़कर चोर सात लाख रुपए नगद और करीब तीन लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए है। घटना के समय व्यवसाई का परिवार बाहर गया हुआ था।जवाहर विहार कालोनी के रहने वाले सतीश राजपाल का परिवार तीन दिन …
रायबरेली। मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के जवाहर विहार कालोनी निवासी बिस्कुट व्यवसाई के घर का ताला तोड़कर चोर सात लाख रुपए नगद और करीब तीन लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए है। घटना के समय व्यवसाई का परिवार बाहर गया हुआ था।जवाहर विहार कालोनी के रहने वाले सतीश राजपाल का परिवार तीन दिन पहले नेपाल अपने भांजे की शादी में गया हुआ था।
उनके घर में ताला बंद था। इस बीच बुधवार की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और घर में रखा कीमती सामान व नगदी उठा ले गए। गुरुवार की सुबह उनके पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उनको फोन पर मामले की जानकारी दी। इस सूचना पर लखनऊ में रह रही उनकी बेटी कशिश यहां पहुंची और घर में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
मामले की सूचना पाकर सतीश भी यहां पहुंचे है। उन्होंने बताया कि घर में सात लाख रूपए नगद और करीब तीन लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोर उठा ले गए है। मामले की सूचना कोतवाली में दी गई है । कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके चोरों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : बंद कमरे से चार लाख की नगदी समेत बीस लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
