मथुरा: आगामी त्योहारों को लेकर डीएम ने की बैठक, सौहार्द बनाने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। मुड़िया पूर्णिमा की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। मूड़िया पूर्णिमा और ईद पर किसी तरह का सौहार्द न बिगड़े इसके लिए जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में अधीनस्थों के साथ ही दोनों समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठकर दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में …

मथुरा, अमृत विचार। मुड़िया पूर्णिमा की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। मूड़िया पूर्णिमा और ईद पर किसी तरह का सौहार्द न बिगड़े इसके लिए जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में अधीनस्थों के साथ ही दोनों समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठकर दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोनों समाज के लोग आपसी सौहार्द से त्यौहार मनाएं। इस दौरान यदि किसी ने कानून को हाथ में लेकर कोई गैरकानूनी हरकत की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ईद से पहले ही सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था हो जाए। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित न हो। सभी विद्युत पोल की प्लास्टिक रैपिंग करवाई जाए। ट्रांसफार्मरों की बैरीकेटिंग कर दी जाए। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को शीघ्र चालू किया जाए। डीएम ने कहा कि पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त रहे, टूटी फूटी सड़क व गलियों को दुरूस्त करा लिये जाएं। आवारा पशुओं को पकड़वा जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि डॉक्टर, एम्बुलेंस और दवा आदि की व्यवस्था सभी अस्पतालों में होनी चाहिए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखें। बैठक में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अशोक खण्डेलवाल, रमेश बिन्दल, डा. जेड हसन, तनवीर अहमद, यूनुस गाजी, अवरार वारसी, जहीर अब्बास जैदी, चीना कुरैशी आदि उपस्थित थे।

भड़काऊ पोस्ट करने वाले हो जाएं सावधान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि, अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाये रखेगी।

ये भी पढे़ं- 14 हजार करोड़ से होगा मथुरा का कायाकल्प, 82 कोस की परिक्रमा में जगह-जगह होंगे विकास कार्य

संबंधित समाचार