लखनऊ : यूपी एसएससी परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’…जानें कौन है यह
लखनऊ। यूपी एसएससी परीक्षा पास करने वाला साल्वर गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट में परीक्षार्थी की जगह ऑनलाइन पेपर देने पहुंचा। शक होने पर परीक्षा कक्ष ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सल्वॉर को सैरपुर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि सैरपुर थाना प्रभारी अख्तियार अहमद अंसारी ने बताया कि गुरुवार को …
लखनऊ। यूपी एसएससी परीक्षा पास करने वाला साल्वर गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट में परीक्षार्थी की जगह ऑनलाइन पेपर देने पहुंचा। शक होने पर परीक्षा कक्ष ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सल्वॉर को सैरपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि सैरपुर थाना प्रभारी अख्तियार अहमद अंसारी ने बताया कि गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट में यूपी एसएससी(एमटीएस)की ऑनलाइन परीक्षा हो रही है। जिसमें बिहार औरंगाबाद निवासी सोनू भी शामिल होने पहुंचा। प्रवेश पत्र चेकिंग के दौरान फोटो में अंतर पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। सोनू ने बताया कि राजस्थान दौसा निवासी राहुल सिंह की जगह वह परीक्षा देने के लिए आया है। सोनू के अनुसार परीक्षा पास कराने के लिए राहुल ने उसे बीस हजार रुपये दिए थे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार सोनू ने कुछ समय पहले ही एसएससी प्री परीक्षा पास की है। जिसके बाद वह साल्वर के तौर पर परीक्षा में शामिल होने आया था।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: UP BOARD EXAM में नकल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 26 सॉल्वर गिरफ्तार
