कानपुर: चोरों ने घर से नकदी समेत पांच लाख का माल किये पार, परिजनों ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बिठूर में चोरों ने नकदी, जेवर समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। रोडवेज से सेवानिवृत्त लक्ष्मी नरायण ठाकुर मंधना स्थित शिवा विहार कोठी में रह रहे थे। वह मंगलवार पत्नी और बेटी के साथ विजय नगर स्थित दूसरे घर गए। गुरुवार की सुबह पड़ोसी …

कानपुर। बिठूर में चोरों ने नकदी, जेवर समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। रोडवेज से सेवानिवृत्त लक्ष्मी नरायण ठाकुर मंधना स्थित शिवा विहार कोठी में रह रहे थे। वह मंगलवार पत्नी और बेटी के साथ विजय नगर स्थित दूसरे घर गए। गुरुवार की सुबह पड़ोसी संतोष अवस्थी ने उनके घर का मेनगेट खुला देख उन्हें कॉल किया।

लक्ष्मी नरायण जब घर पहुचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए थे, जबकि सामान बिखरा हुआ था। चोरो ने करीब पांच लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एक ही रात में एक ही गांव के तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सामान किये पार

संबंधित समाचार