हिंदू समाज पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे: विहिप
कानपुर। विधर्मी राष्ट्रद्रोही ताकतों को जवाब देने का काम संगठन करेगा। अब बहुसंख्यक हिंदू समाज पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह बात विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री मधुराम, बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज और प्रांत सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में कही। श्रीमुनि विद्यालय में आयोजित में …
कानपुर। विधर्मी राष्ट्रद्रोही ताकतों को जवाब देने का काम संगठन करेगा। अब बहुसंख्यक हिंदू समाज पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह बात विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री मधुराम, बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज और प्रांत सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में कही।
श्रीमुनि विद्यालय में आयोजित में प्रेसवार्ता में कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को कमजोर करना चाहती है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पथराव, तोड़फोड़, मजहबी कट्टरता और जेहादियों द्वारा हिन्दुओं की हत्याएं अब स्वीकार्य नहीं है। विहिप नेताओं ने कहा कि अब मजहबी उन्मादवश हिन्दुओं पर जानलेवा हमलों का अंत होगा। बहनों-बेटियों पर लवजेहाद, लैंड जिहाद, भड़काऊ बयानबाजी,हिन्दू समाज को धमकाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
भारतवर्ष की अखण्डता, सहिष्णुता, सम्प्रभुता, हिन्दू देवी देवताओं धार्मिक आस्थाओं, मानबिन्दुओं पर निरन्तर प्रहार करने की कुचेष्टाओं पर अब पूर्ण विराम लगना आवश्यक है। बजरंग दल की ओर से हेल्पलाइन नम्बर 9936855898 भी जारी किया गया है। इस पर शिकायतें और समस्याएं बताई जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : विहिप ने मजार और दरगाह को लेकर दिया बड़ा बयान, हिन्दुओं से की खास अपील
