आजमगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश…जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। लेखपाल से प्रताड़ित होकर एक परिवार गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या करने कोशिश। परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ते ही उन्हें रोका गया और पूरे परिवार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बता दें कि पीड़िता परिवार निजामाबाद थानाक्षेत्र खासबेगपुर का निवासी है। पीड़ित परिवार का कहना …

आजमगढ़। लेखपाल से प्रताड़ित होकर एक परिवार गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या करने कोशिश। परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ते ही उन्हें रोका गया और पूरे परिवार को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बता दें कि पीड़िता परिवार निजामाबाद थानाक्षेत्र खासबेगपुर का निवासी है। पीड़ित परिवार का कहना हैकि उनका पट्टीदारों से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। तो वहीं जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल उसने तीस हजार रुपये की मांग कर रहा है।

इस पर पीड़ित परिवार ने लेखपाल प्रिंस गुप्ता को किसी तरह पांच हजार रुपये दिए। बावजूद इसके जमीन की पैमाइश नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मंडयायुक्त और डीएम कार्यालय में भी शिकायत दी लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

गुरुवार को पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा और सुरक्षाकर्मियों के सामने जहरीले पदार्थ का सेवन करने लगा। तभी सुरक्षाकर्मियों ने जहरीले पदार्थ का पैकेट छीन कर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिवार को हिरासत लिया। फिलहाल पुलिस परिवार को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़: भाजपा सांसद निरहुआ ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- मुगलों की नीति अपना रहे अखिलेश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात