बरेली: युवाओं को भा रही पीएम मुद्रा योजना, 978 लोगों को मिला लोन
बरेली, अमृत विचार। जनपद में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लाभार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत बैंकों से ऋण लेकर लाभार्थी स्वरोजगार कर रहे है, इससे उनका और परिवार का खर्च चल रहा है। इसलिए बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 978 नए लोनधारकों को ऋण आंवटित किया गया। इस योजना के …
बरेली, अमृत विचार। जनपद में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लाभार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत बैंकों से ऋण लेकर लाभार्थी स्वरोजगार कर रहे है, इससे उनका और परिवार का खर्च चल रहा है। इसलिए बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 978 नए लोनधारकों को ऋण आंवटित किया गया। इस योजना के तहत अब तक 9967 खातों में 109.61 करोड़ रुपये आंवटित किए गए। वर्ष 2021 में ये आंकड़ा 8989 खातों में 764.8 करोड़ रुपये था।
2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरूआत हुई थी, इसका उद्देश्य गरीब तबके के लोगों को बैंक से ऋण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाना था। इसके तहत वर्ष 2015 में विभिन्न राष्ट्रीकृत, निजी व अर्द्धसरकारी बैंकों से लाभार्थियों को ऋण दिया गया। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 से अब तक 55,407 लाभार्थियों को 487.24 करोड़ रुपये ऋण दिए गए है। इनमें सकारात्मक पहलू है कि महिलाओं की संख्या 30 फीसदी से अधिक है।
योजना के तहत कितना मिलता है ऋण
मुद्रा योजना के तहत तीन श्रेणियों में 50 हजार रुपये से 10 लाख तक का ऋण लाभार्थी को दिया जाता है। जिसमें शिशु कवर के लिए 50 हजार किशोर वर्ग के लिए 5 लाख व दस लाख तक ऋण तरुण वर्ग के तहत प्रदान किया जाता है। इसके लिए लाभार्थी बैंक की ओर से अनिवार्य दस्तावेजों को उपलब्ध कराकर ऋण प्राप्त करता है।
मुद्रा योजना के तहत सर्वाधिक ऋण उपलब्ध कराने वाले बैंक
बैंक लाभार्थी ऋण
इन्डसंड बैंक 34,358 119.03 करोड़
बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक 6,446 99.05 करोड़
बैंक ऑफ बड़ौदा 4,144 76.16 करोड़
इंडियन बैंक 1,897 32.59 करोड़
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 1,880 27.08 करोड़
जिले में लोगों को स्वाबलंवी बनाने के उद्देश्य से मुद्रा योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जागरूकता से ही लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है—एमएम प्रसाद, प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक।
यह भी पढ़ें- बरेली: बाढ़ से निपटने को पूरे करें इंतजाम- रामकेश निषाद
