बरेली: बीडीए ने सीलिंग की जमीन पर अवैध कालोनी ढहाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीलिंग यानि राज्य सरकार के स्वामित्व वाली जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को बीडीए ने ध्वस्त कर भूमि पर कब्जा हासिल कर लिया। 7715 वर्ग मीटर इस भूमि की अनुमानित कीमत 32 करोड़ है। बीडीए सचिव योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत नगर भूमि सीमारोपण विभाग के …

बरेली, अमृत विचार। सीलिंग यानि राज्य सरकार के स्वामित्व वाली जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को बीडीए ने ध्वस्त कर भूमि पर कब्जा हासिल कर लिया। 7715 वर्ग मीटर इस भूमि की अनुमानित कीमत 32 करोड़ है।

बीडीए सचिव योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत नगर भूमि सीमारोपण विभाग के गाटा संख्या-825 की 7715 वर्ग मीटर भूमि का कब्जा बीडीए को प्राप्त हुआ था। बिहारमाननगला में सरकार की इस भूमि पर भू माफिया द्वारा बाउंड्रीवाल व नींव भरकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था।

जानकारी होने पर प्राधिकरण के तहसीलदार गौतम सिंह सहायक अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियन्ता वीपी सिंह, अवर अभियंता, प्रवर्तन टीम ने अवैध कालोनी को ध्वस्त कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इससे पहले इसी स्थान पर 12 करोड़ रुपये की 5602 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। भूमि को भूमाफिया से बचाने के लिए बीडीए ने बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

सीलिंग में प्राधिकरण को मिली सभी भूमि का सर्वे करने के निर्देश सभी अफसरों को दिए गए हैं। साथ ही किसी भी सीलिंग की भूमि पर अवैध कब्जा पाए जाने पर उसे खाली कराने और कब्जेदारों से व्यय संबंधी सभी क्षतिपूर्ति की वसूली करने के निर्देश दिए हैंजोगिन्दर सिंह, वीसी बीडीए।

यह भी पढ़ें- बरेली: दिल्ली-बरेली पैसेंजर में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए दो यात्री

संबंधित समाचार