लखनऊ : केजीएमयू के प्रोफेसर संतोष कुमार का असामयिक निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। केजीएमयू के आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रो. संतोष कुमार का आज एसजी पीजीआई में निधन हो गया | डॉ. संतोष कुमार लम्बे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे | डॉ. संतोष कुमार वर्तमान समय में केजीएमयु के आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग में आचार्य पद पर तैनात थे | डा संतोष कुमार ने …

लखनऊ, अमृत विचार। केजीएमयू के आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रो. संतोष कुमार का आज एसजी पीजीआई में निधन हो गया | डॉ. संतोष कुमार लम्बे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे |

डॉ. संतोष कुमार वर्तमान समय में केजीएमयु के आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग में आचार्य पद पर तैनात थे | डा संतोष कुमार ने वर्ष प्रवेश सत्र 1988 से 1993 में केजीएमयू से एमबीबीएस व वर्ष 1998 में एमएस (आर्थोपेडिक) पूर्ण किया था |

डा संतोष ने केजीएमयू में वर्ष 2002 , लेक्चरर पद से लेकर वर्तमान में आचार्य पद तक की अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं | आज डा संतोष कुमार का आलमबाग स्थित शमशान घाट पर दाह संस्कार किया गया | जिसमे चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति ले जनरल डा बिपिन पुरी ,प्रति कुलपति डा विनीत शर्मा समेत , समस्त विभागाध्यक्ष , डाक्टर्स , फैकल्टी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे |

यह भी पढ़ें –लखनऊ : केजीएमयू में एक और लिवर प्रत्यारोपण सफल, स्वस्थ होकर घर लौटा शख्स

संबंधित समाचार