अमृत विचार हल्द्वानी के स्थापना दिवस पर ‘आगाज’ की धूम, मुख्यमंत्री धामी बोले- निष्पक्ष पत्रकारिता करता है अमृत विचार
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमृत विचार हल्द्वानी संस्करण के प्रथम स्थापना दिवस का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी, चेयरमैन अमृत विचार डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, प्रेसिडेंट अमृत विचार डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, समूह संपादक शंभू दयाल बाजपेयी समेत गणमान्य जनों की मौजूदगी में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमृत विचार हल्द्वानी संस्करण के प्रथम स्थापना दिवस का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी, चेयरमैन अमृत विचार डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, प्रेसिडेंट अमृत विचार डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, समूह संपादक शंभू दयाल बाजपेयी समेत गणमान्य जनों की मौजूदगी में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बॉलीवुड गायिका ऋतु पाठक, भाभी जी घर पर हैं फेम सोमा राठौर, टिल्लू उर्फ सलीम जैदी, कॉमेडियन सुनील पाल, एक्टर मुकेश जे भारती, फिल्म प्रोड्यूसर मंजू भारती ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमृत विचार हल्द्वानी ने एक साल में जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की है। ना सत्ता ना विपक्ष केवल जनपक्ष की पत्रकारिता के लिए अमृत विचार परिवार को साधुवाद है। सीएम धामी ने अपने बचपन की यादों के जिक्र करते हुए कहा कि वह एक सैनिक परिवार से आते हैं। बचपन में चाय की दुकान में बैठकर अखबार पढ़ा करते थे। उन्होंने कहा कि जो तलवारों के दम पर नहीं किया जा सकता वह कलम की ताकत से संभव है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, बंसीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्य समेत शहर के गणमान्यजनों ने अमृत विचार हल्द्वानी संस्करण के एक साल पूरे होने पर बधाई दी।

गायिका ऋतु पाठक ने अपने सुरीले गानों से महफिल को सजा दी। उन्होंने जलेबी बाई, टिप टिप बरसा पानी जैसे गानों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। टिल्लू उर्फ सलीम जैदी ने अम्मा जी उर्फ सोमा राठौर के साथ कॉमेडी से दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमृत विचार के यूट्यूब चैनल से किया गया जिससे लोगों ने घर बैठे भी कार्यक्रम का आनंद लिया।

आप भी देखिए VIDEO: अमृत विचार हल्द्वानी के प्रथम स्थापना दिवस पर आगाज कार्यक्रम की धूम
