बरेली: पिकअप और डीसीएम की टक्कर, ड्राइवर सहित गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। रामपुर मंडी से जिला सोनभद्र आम ले जाते वक्त पिकअप गाड़ी रजऊ हाईवे पास डीसीएम से जा टकराई जिसमें ड्राइवर सहित गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल एंबुलेंस की मदद से भेजा। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। जिला …

बरेली,अमृत विचार। रामपुर मंडी से जिला सोनभद्र आम ले जाते वक्त पिकअप गाड़ी रजऊ हाईवे पास डीसीएम से जा टकराई जिसमें ड्राइवर सहित गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल एंबुलेंस की मदद से भेजा। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

जिला सोनभद्र थाना अनपरा का रहने वाला 35 वर्षीय अनिल 35 वर्षीय अनिल गाड़ी मालिक रमेश के साथ रामपुर मंडी से सोनभद्र के लिए आम से भरी पिकअप लेकर जा रहा था। तभी देर रात 2बजे बरेली हाईवे रजऊ पास तेज रफ्तार डीसीएम की भिड़ंत में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को लगी। मौके पर पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। और वही हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स की मौत, परिवार में मचा कोहराम, दूध की गाड़ी चला कर भरता था परिवार का पेट

संबंधित समाचार