इंडिगो का 74वां घरेलू गंतव्य बना देवघर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडिगो ने शुक्रवार को बताया कि एयरलाइन कोलकाता से झारखंड के देवघर के लिए 12 जुलाई से उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही, देवघर इंडिगो का 74वां घरेलू और कुल मिलाकर 99वां गंतव्य बन गया है। एयरलाइन ने कहा कि नयी उड़ानें देश के पूर्वी राज्यों के बीच संपर्क को …

नई दिल्ली। इंडिगो ने शुक्रवार को बताया कि एयरलाइन कोलकाता से झारखंड के देवघर के लिए 12 जुलाई से उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही, देवघर इंडिगो का 74वां घरेलू और कुल मिलाकर 99वां गंतव्य बन गया है। एयरलाइन ने कहा कि नयी उड़ानें देश के पूर्वी राज्यों के बीच संपर्क को बढ़ाएंगी।

इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी ने कहा,” हम देवघर को 74वां गंतव्य घोषित करते हुए प्रसन्न हैं। इन नयी उड़ानों से कोलकाता और देवघर के बीच यात्रा का समय 7.5 घंटों से कम होकर 1.25 घंटे का हो जाएगा तथा इससे संपर्क बढ़ेगा।” उन्होंने कहा कि इन उड़ानों से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा,“ “देवघर-बाबा बैद्यनाथ मंदिर, त्रिकुटा पर्वत, राम कृष्ण मिशन विद्यापीठ और नौलखा मंदिर तक पहुंच बढ़ने से भी इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़े – सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में पचास प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग

संबंधित समाचार