अयोध्या: नेशनल टेली कन्सलटेन्सी से जुड़ेंगे जिले के 90 हेल्थ व वेलनेस सेंटर
अयोध्या। लोगों को घर बैठे चिकित्सा सुविधाओं का लाभ देने के लिए यहां भी कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत जनपद में संचालित 90 हेल्थ व वेलनेस सेंटरों को नेशनल टेली कन्सलटेन्सी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में इसके लिए …
अयोध्या। लोगों को घर बैठे चिकित्सा सुविधाओं का लाभ देने के लिए यहां भी कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत जनपद में संचालित 90 हेल्थ व वेलनेस सेंटरों को नेशनल टेली कन्सलटेन्सी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में इसके लिए विशेष कक्ष बनाया गया है।
जिले में जन आरोग्य प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव में संचालित हो रहे 90 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर सीएचओ और एएनएम तैनात हैं। इन केंद्रों पर नेशनल टेली कन्सलटेंसी से जोड़ने के साथ प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कालेज बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी डिजिटल रूप से इसके साथ जुड़ जाएंगे। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि हेल्थ व वेलनेस सेंटर का मुख्य उद्देश्य गांव के सभी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही गंभीर रोग वाले मरीजों की पहचान करना भी है। इसके तहत ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल लांच किया जा चुका है। इस सुविधा से लोगों को घर बैठे चिकित्सा सेवा दी जायेगी। इससे आने जाने में लगने वाले समय की बचत होगी। कोई भी व्यक्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नेशनल टेली कन्सलटेंसी के जरिए चिकित्सा सेवा ले सकेगा।
जिला अस्पताल को टेली मेडिसन हब बनाया जायेगा। यहां तीन डॉक्टर और एक स्पेशलिस्ट बैठेंगे। सीएचओ को इसके लिए ट्रेनिंग दी जायेगी। वह गांव गांव जाकर व्यवस्थाओं को मजबूत करेंगे। उन्हें लैपटाप भी दिया जायेगा। जिस पर वह मरीज का पूरा विवरण रखेंगे और वीडियो कालिंग के माध्यम से डॉक्टर से काल करके मरीज की बीमारी दूर करने का काम करेंगे।
पढ़ें-अयोध्या में देर रात हैरिंग्टनगंज सेमरा गांव में हुआ तेज धमाका, पटाखा बनाने का सामान बरामद
