अयोध्या: युवक को सरिया से मारा, सिर फटा
अयोध्या। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर कमासिन मजरे बोझवा में गुरुवार देर रात हुई मारपीट में आरोपियों ने युवक को लोहे की सरिया से मारकर घायल कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित ने तारुन थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मनोज कुमार पुत्र सीताराम ने थाने पर …
अयोध्या। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर कमासिन मजरे बोझवा में गुरुवार देर रात हुई मारपीट में आरोपियों ने युवक को लोहे की सरिया से मारकर घायल कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित ने तारुन थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मनोज कुमार पुत्र सीताराम ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि 7 तारीख को गांव के कुछ साथियों के साथ उसका भाई संदीप जो कि मंदबुद्धि है दूसरे गांव में मशीन से लेंटर डालने गया था। मजदूरों ने रामकिशोर, राजमणि पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम बोझवा उपरोक्त हंसी मजाक करने लगे। मेरे भाई को हंसी मजाक नागवार लगी। उसने गाली दे दिया। इतने में विपक्षी ने मिलकर मेरे मंदबुद्धि भाई को बाल पकड़ घसीटते हुए बेरहमी से मारा पीटा। किसी तरह से बचकर मेरा भाई पत्थर का टुकड़ा उठा कर मारा, जिससे रामकिशोर को भी चोट लगी। मौके पर उपस्थित दिलीप कुमार ने मरहम दवा इलाज करवाया।
इस दौरान उपरोक्त विपक्षीगणों ने अपने घर सूचना दी। विपक्षी के घरवाले सूचना पाते ही मेरे घर आकर गाली गलौज करने लगे। जब मैंने कारण पूछा तो जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र रामकिशोर ने पहले तो लात घूंसों से मारा। इससे भी जी नहीं भरा तो सरिया से मेरे सिर पर वार कर दिया। इसकी सूचना घर वालों ने रात में ही 112 पर दी थी।
पढ़ें-जौनपुर: भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बरती सख्ती, डीएम ने दिया कार्रवाई का निर्देश
