पीलीभीत: युवक को अगवा कर बंधक बनाया और दरांती से काट दिए बाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। घर पर सो रहे एक युवक को दबंग असलहों के बल पर एक गोदाम में ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाते हुए पिटाई की। सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद दरांती से सिर के सारे बाल काट दिए। पुलिस और राजनेताओं से करीबियों का हवाला देते हुए फर्जी मुकदमे में …

अमृत विचार, पीलीभीत। घर पर सो रहे एक युवक को दबंग असलहों के बल पर एक गोदाम में ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाते हुए पिटाई की। सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद दरांती से सिर के सारे बाल काट दिए। पुलिस और राजनेताओं से करीबियों का हवाला देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। थाना माधोटांडा पुलिस के अनसुना करने पर पीड़ित ने एसपी को दुखड़ा सुनाया। आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के मटैया लालपुर गांव के रहने वाले मिल्टन वडल पुत्र मनोज वडल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार जुलाई की रात वह घर पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे पुरानी रंजिश के चलते चार नकाबपोश घर पर आए। हथियारों के बल पर धमकाते हुए जबरन अगवा कर चार पहिया वाहन में बैठा लिया। एक गोदाम पर ले जाकर सभी ने नकाब उतारा तो पहचान की जा सकी। गोदाम में आरोपियों ने पीड़ित को हाथ-पैर बांधकर चारपाई पर बंधक बना लिया। जान लेने की कोशिश करते हुए मारपीट की।

दरांता से सिर के सारे बाल काट दिए। जान का डर दिखाते हुए सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। धमकी दी कि उनका पुलिस वालों संग उठना-बैठना है, ऐसे में चरस, गांझा लगाकर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दिया जाएगा। कई नेताओं और मंत्री से पहुंच का हवाला देते हुए धमकियां दी। किसी तरह पीड़ित ने खुद को बचाया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। यह भी कहा कि स्थानीय पुलिस साठगांठ के चलते आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। एसपी ने थाना माधोटांडा पुलिस को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सात दिन के ट्रायल के बाद बंद हुई मानसून सफारी

संबंधित समाचार