श्रीलंका: राष्ट्रीय चिकित्सा संघ ने की आलोचना, कहा- अब बिना कोई देर किए अपना पद त्याग दे सरकार
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रीय चिकित्सा संघ ने जनता की सुरक्षा कर पाने में पूरी तरह से विफल रहने के लिए सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार अब बिना कोई देर किए अपना पद त्याग दे और एक सर्वदलीय सहमति से प्रशासन को बागडोर सौंपें। संघ ने एक बयान में कहा, ”हमने मुश्किलों …
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रीय चिकित्सा संघ ने जनता की सुरक्षा कर पाने में पूरी तरह से विफल रहने के लिए सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार अब बिना कोई देर किए अपना पद त्याग दे और एक सर्वदलीय सहमति से प्रशासन को बागडोर सौंपें। संघ ने एक बयान में कहा, ”हमने मुश्किलों से घिरे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करते देखा है और आलम यह है कि यही अब जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है।
इन हालातों से सभी अवगत हैं लेकिन अधिकारी फिर भी आंखों पर पट्टियां बांधकर बैठे हैं। ” इसमें कहा गया, ”सरकार लोगों को सुरक्षा देने के अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रही है। ऐसी परिस्थिति भी हम भी बिना किसी झिझक के यह बताने के लिए मजबूर हैं कि इन सभी बीमारियों के संभावित इलाज के रूप में यह जरूरी है कि देश के लिए सम्पूर्ण दिशा में ही बदलाव लाया जाए।” बयान में कहा गया,”वक्त प्रयास करने का नहीं, तत्काल कार्रवाई करने का है।
हमारा ऐसा मानना है कि देर पहले ही बहुत हो चुकी है लेकिन कभी न होने से देर होने में ही भलाई है।” एसोसिएशन के अध्यक्ष समथ डी. धर्मरत्ने और मानद सचिव ईशान डी जोयसा ने कहा कि श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
इससे बाहर निकालने के लिए कोई स्पष्ट समाधान नहीं होने के कारण इसे बस घसीटा जा रहा है, जिससे आखिर में इसका डूबना तय है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका इस वक्त विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी होने की वजह से विकट आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। यहां भोजन, ईंधन और दवाई जैसी बुनियादी चीजों की भी काफी किल्लत हो गई है।
ये भी पढ़ें:- फलस्तीन के राष्ट्रपति और इजराइली के रक्षा मंत्री ने वेस्ट बैंक में की मुलाकात
