आजमगढ़ : दंपती से लूटपाठ करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
आजमगढ़ : मंगई नदी के राजघाट पुल पर गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला। कुछ दिन पहले इन बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर ज्वैलरी और नकदी लूटी थी। दंपती के विरोध …
आजमगढ़ : मंगई नदी के राजघाट पुल पर गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला। कुछ दिन पहले इन बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर ज्वैलरी और नकदी लूटी थी।
दंपती के विरोध करने पर बदमाशों ने सिर पर तमंचे की बट मार कर उन्हें जख्मी कर दिया था। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले थे। इन बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी।इस सम्बन्ध में मेंहनगर थाना प्रभारी बंसत लाल के मुताबिक, मेंहनगर-छतवारा मार्ग राजघाट पुल के पास देर रात दो बदमाश बैठे थे।
पुलिस को देख कर वह भागने लगे। जबकि पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया। जिससे वह गिर पड़ा। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक लेकर वहां भाग निकला।
उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान मऊ जनपद के सुल्तानपुर कोलौरा निवासी चंदन यादव उर्फ अभय यादव के रुप में हुई है। पुलिस को उसके पास से एक अवैध असलहा समेत लूटा आभूषण मिला है। बताया कि बदमाश राहगीरों से असलहे के बल पर छिनैती करते थे।
यह भी पढ़ें- सुल्तनापुर: पुलिस मुठभेड़ में डबल मर्डर के आरोपित गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी मां-बेटी की हत्या
