उन्नाव: गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क
उन्नाव। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राजोल सिंह की तीन करोड़ 18 लाख से अधिक रुपये की संपत्ति एक सप्ताह पहले डीएम के आदेश पर फिर जब्त की गई थी, वहीं आज फिर से प्रशासन ने 57 लाख रुपये की संपत्ति की मुनादी कराकर पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर मकान और प्लाट पर पुलिस ने …
उन्नाव। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राजोल सिंह की तीन करोड़ 18 लाख से अधिक रुपये की संपत्ति एक सप्ताह पहले डीएम के आदेश पर फिर जब्त की गई थी, वहीं आज फिर से प्रशासन ने 57 लाख रुपये की संपत्ति की मुनादी कराकर पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर मकान और प्लाट पर पुलिस ने कार्रवाई का बोर्ड लगा दिया है।
आपको बता दें की गैंगेस्टर राजोल सिंह ने अवैध तरीके से गैंग बनाकर गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा कर सम्पत्ति बनाई थी। आज नायाब तहसीलदार मंजुला मिश्रा, कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अपराध अवधेश यादव सहित प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ कल्याणी देवी मोहल्ले में स्तिथ माफिया राजोल सिंह के मकान पर पहुंचा।
इस दौरान डुगडुगी बजाकर माफिया राजोल सिंह का यह प्लाट सीज कर दिया गया। वहीं मुनादी ढोल नगाड़े के साथ पिटवाई गई। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मकान को सील करते हुए बोर्ड लगा दिए। वहीं पीताम्बर नगर में एक मकान, एक काशीराम में जाकर संपत्ति जब्ती करण की कार्यवाही की। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का बोर्ड लगा दिया।
आपको बता दें की पुलिस और प्रशासन लगातार अपराधियों पर नकेल कस रहा है। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राजोल सिंह की सत्तावन लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
आपको बता दें की सपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री स्वर्गीय फतेहबहादुर सिंह के लड़के पर दलित युवती की हत्या के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, मुख्य आरोपी राजोल सिंह बीते 27 जनवरी को पुलिस ने जेल भेज दिया था, इसके बाद दलित युवती हत्याकांड के मामले में आरोपित सहित उसके भाई अशोक सिंह समेत अन्य आरोपी अभी भी जेल में बंद है।
पढ़ें-उन्नाव: जमीनों पर कब्जा करके बेचना था पेशा, गैंगस्टर की 55 लाख की संपत्ति कुर्क
