बहराइच: बेटी ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप, कहा- पुलिस के जाते ही गला दबाकर मार दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/विशेश्वरगंज। जिले के गंगवल बाजार बाला नगर गांव निवासी बेटी ने पिता पर मां को कमरे में बंद कर पिटाई करने और जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांव …

बहराइच/विशेश्वरगंज। जिले के गंगवल बाजार बाला नगर गांव निवासी बेटी ने पिता पर मां को कमरे में बंद कर पिटाई करने और जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांव में चर्चा बना हुआ है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवल बाजार के मजरा बाला नगर निवासी टेंगना देवी (40) पत्नी नन्हू की पत्नी का शव गांव से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। शव लटके होने की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक महिला के भाई नंगू चौहान पुत्र अनोखी लाल की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भाई ने थाने में तहरीर देकर जीजा पर बहन को मारने पीटने का भी आरोप लगाया है। वहीं मृतक महिला की बेटी ने बताया कि गुरुवार रात को पिता ने मां की पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने माता पिता को समझाया। इसके कुछ देर बाद ही पिता ने माता की बंद कमरे में पिटाई की। काफी चोट लगी। इसके बाद मार दिया। जानकारी भी नहीं दी। भाई के द्वारा मां के मौत की जानकारी हुई। ऐसे में पुलिस कार्यवाई करे।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मारपीट की जानकारी मिली थी। पुलिस भी गांव गई थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी…श्यामदेव चौधरी थानाध्यक्ष।

संबंधित समाचार