बुलंदशहर : गंदगी के अम्बार में बैठ गए नगर पालिका के पूर्व सदस्य, तस्वीर पोस्ट करने पर हरकत में आया महकमा …जानें पूरा मामला
बुलंदशहर। स्कूल के पास पसरी गंदगी से नाराज पूर्व सभासद ने ऐसा विरोध किया। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। पूर्व सभासद इस बात पर विरोध जताते हुए फैली गंदगी के बीचों-बीच बैठ गए। यह मामला नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आया तो फौरन गंदगी साफ की गई। इस दौरान वार्ड …
बुलंदशहर। स्कूल के पास पसरी गंदगी से नाराज पूर्व सभासद ने ऐसा विरोध किया। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। पूर्व सभासद इस बात पर विरोध जताते हुए फैली गंदगी के बीचों-बीच बैठ गए। यह मामला नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आया तो फौरन गंदगी साफ की गई। इस दौरान वार्ड के लोगों ने स्कूल के पास कूड़ा एकत्र नहीं करने की भी मांग की।
बताते चलें कि खुर्जा के वार्ड संख्या-13 के पूर्व सभासद अनिल सैनी ने बताया कि मोहल्ला अहीरपाड़ा में बाल भारती स्कूल है। जहां सैकड़ों की तादाद में बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल के समाने ही कूड़ा फेंका जाता है और नगर पालिका से जुड़े सफाई कर्मी कूड़ा उठाने से कतराते हैं।
कई बार नगर पालिका से शिकायत की लेकिन साफ नहीं हुई। शुक्रवार को अफसरों को आइना दिखाने के मकसद से कूड़े के बीचों-बीच बैठ गए। इसके बाद सभासद ने कूड़े पर बैठने वाली तस्वीर फेसबुक पर भी पोस्ट कर दी। जब अधिकारियों मामले को संज्ञान में लिया तो फौरन गंदगी साफ कराई गई।
उनका आरोप है कि रोजाना गंदगी साफ करने में देरी की जाती है। समय पर कूड़ा-कचरा साफ नहीं किया जाता है। इससे छात्र-छात्राओं के संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा कॉलोनीवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस सम्बन्ध में नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर रोबिन कुमार ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाता है। वहीं नियमित समय अनुसार कूड़े का उठाया जाता है।
यह भी पढ़ें- सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्यवाई: गुर्जर
