अयोध्या: पूजा-पाठ के बहाने युवती से रेप करने वाले महंत के खिलाफ केस दर्ज
अयोध्या। पूजा पाठ के बहाने बीकापुर तहसील के तारुन क्षेत्र की एक युवती के साथ रेप के आरोपी महंत हनुमानदास के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महंत हिरासत में बताया जा रहा है। गुरुवार को युवती ने नयाघाट स्थित सियावल्लभ कुंज के महंत हऩुमान दास पर रेप और धमकी का आरोप लगाया …
अयोध्या। पूजा पाठ के बहाने बीकापुर तहसील के तारुन क्षेत्र की एक युवती के साथ रेप के आरोपी महंत हनुमानदास के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महंत हिरासत में बताया जा रहा है। गुरुवार को युवती ने नयाघाट स्थित सियावल्लभ कुंज के महंत हऩुमान दास पर रेप और धमकी का आरोप लगाया था। पूरे दिन दौड़ने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।
जब मीडिया में मामला उछला और सीओ डॉ. राजेश तिवारी ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी तब एसएसपी के निर्देश के बाद केस दर्ज किया गया। महंत हनुमान दास पर रेप के अलावा एससी-एसटी एक्ट,झाड़-फूंक के नाम पर धन लेने, गाली देने आदि धाराओं में भी धाराएं लगाई गई हैं।
बताया जाता है कि इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष में ही नेताओं के दो गुट भिड़े थे, जिसके चलते पुलिस मुकदमा करने से बच रही थी। बताया जाता है कि दुराचारी महंत शादी शुदा है और वह तीन लड़कियों का पिता भी है। उसकी इस करतूत से संत भी हैरत मे हैं। सीओ अयोध्या राजेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अमृत विचार की खबर का असर: एसपी के निर्देश पर शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज
