बरेली: कुतुबखाना डाकघर के एटीएम से तीन बार निशुल्क होगी निकासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डाकघर के एटीएम से अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड से भी एक बार में 10 हजार रुपये तक की निकासी की जा सकती है। यह सुविधा सिर्फ डाकघर के खाताधारकों के लिए ही है। यह सेवा अभी कुतुबखाना डाकघर में है। यहां लगे डाक एटीएम से खाताधारक तीन बार निशुल्क रुपये निकाल …

बरेली, अमृत विचार। डाकघर के एटीएम से अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड से भी एक बार में 10 हजार रुपये तक की निकासी की जा सकती है। यह सुविधा सिर्फ डाकघर के खाताधारकों के लिए ही है। यह सेवा अभी कुतुबखाना डाकघर में है। यहां लगे डाक एटीएम से खाताधारक तीन बार निशुल्क रुपये निकाल सकेंगे, जबकि चौथी बार से रुपये निकालने पर उन्हें 20 रुपये पेनाल्टी देना होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: मानव संपदा पोर्टल से होंगे जिले के अंदर शिक्षकों के तबादले

संबंधित समाचार