लखनऊ : निकाह पर भारी पड़ा पांच लाख, रुपये न मिलने बोला तीन तलाक…पढ़ें पूरा मामला
लखनऊ। सरकार की मंशा चाहे जो भी हो लेकिन लोगों की मानसिकता में सुधार नहीं हुआ। यह जानते हुए भी अब तीन तलाक असंवैधानिक ही नहीं बल्कि दंडात्मक भी है। बावजूद इसके तीन तालाक के मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला राजधानी लखनऊ के महिला थाने में दर्ज किया गया है। जहां …
लखनऊ। सरकार की मंशा चाहे जो भी हो लेकिन लोगों की मानसिकता में सुधार नहीं हुआ। यह जानते हुए भी अब तीन तलाक असंवैधानिक ही नहीं बल्कि दंडात्मक भी है। बावजूद इसके तीन तालाक के मामले सामने आ रहे हैं।
एक ऐसा ही मामला राजधानी लखनऊ के महिला थाने में दर्ज किया गया है। जहां दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर शौहर ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देते हुए शौहर समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बता दें कि हुसैनगंज थानाक्षेत्र निवासिनी पीड़िता का निकाह बीते 04 जनवरी को अलीगंज थानाक्षेत्र के सेक्टर सी निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ ताबिश से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा। इस पर पीड़िता ने इंकार किया तो सास सास साहलिया बेगम, ननद शाइस्ता ने उसकी पिटाई कर दी।
पीड़िता का कहना है कि वह छह महीने तक ससुराल पक्ष वालों ताने और प्रताड़ना झेलती रही। इसके बाद वह मायके आ गई। पीड़िता का आरोप है कि बीते 22 मई को शौहर ताबिश उससे मुलाकात करने के लिए घर पहुंचा और रुपयों की मांग करने लगा। जब पीड़िता ने इंकार कर दिया तब शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ी वारदात : हलाला के लिए तीन तलाक पीड़िता पर फेंका तेजाब
