लखनऊ : निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। निर्माणाधीन मकानों में घुसकर चोरी करने वाले बाल अपचारी समेत दो को चिनहट पुलिस ने कठौता झील के पास के गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से नगदी और लोहे की ग्रिल बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याममणि त्रिपाठी के मुताबिक अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम चेंकिग कर रही थी। …

लखनऊ। निर्माणाधीन मकानों में घुसकर चोरी करने वाले बाल अपचारी समेत दो को चिनहट पुलिस ने कठौता झील के पास के गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से नगदी और लोहे की ग्रिल बरामद हुई।

प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याममणि त्रिपाठी के मुताबिक अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम चेंकिग कर रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि घरों चोरी करने वाले कुछ संदिग्ध सामन की बिक्री के लिए कठौता झील के पास खड़े हैं। टीम में शामिल एसआई विनोद कुमार यादव, एसआई सूर्यप्रताप सिंह, एसआई अभिषेक पाण्डेय, एसआई हुसैन अब्बास, मुख्य आरक्षी धमेन्द्र सिंह, सिपाही नंदलाल पटेल, अजय यादव और सूर्यकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और दोनों संदिग्धो को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता सनातन नगर कमता निवासी दुर्गा गुप्ता बताया। इनमें एक बाल अपचारी है। पूछताछ में बताया कि निर्माणाधीन मकान से चोरी करते थे। उसके बाद फेरी करने वाले कबाडियों को बेच देते थे।

यह भी पढ़ें- बहराइच: चोरी की 30 मोबाइल के साथ बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

संबंधित समाचार