गोंडा: जमीन के विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी व सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया और पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस हमले में कहोबा चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने चौकी प्रभारी …

गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया और पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस हमले में कहोबा चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने चौकी प्रभारी की बाइक व मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल जख्मी हुए हैं। दोनों का पीएसी अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबी गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवादित जमीन पर टिन शेड रखने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर एक पक्ष के जगदेव गौतम ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई थी। पुलिस पहुंची तो दोनो पक्ष एक दूसरे से भिड गए और बवाल करने लगे। इस बवाल की सूचना मिलने पर कहोबा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गौतम व हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी के पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोग पुलिस टीम पर हमलावर हो गए और लाठी डंडा लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया।

पुलिस टीम पर हमला करने में महिलाएं भी शामिल रहीं। हमलावरों ने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम व हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव को दौड़ा दौड़ाकर पीटा और दरोगा की बाइक व मोबाइल भी तोड़ दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में पुलिस टीम को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस हमले में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम व हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव जख्मी हुए हैं। दोनो का पीएसी अस्पताल में इलाज कराया गया है।

पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलने पर सीओ सदर विनय कुमार सिंह व मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि इस मामले में अनिल कुमार, वरुण, जितेंद्र, वीरेंद्र, राजेश, विनोद, मिथिलेश, मनीषा, नीलम, सोनी, विपिन व सरिता के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार का कहना है कि घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: कबीर विज्ञान आश्रम में सो रहे संत पर धारदार हथियार से हमला, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर

संबंधित समाचार