आज का राशिफल। 09 जुलाई, 2022
मेष परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके लिये अनुकूल हैं। लम्बे समय से रुका हुआ काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग आपको मिलेगा। विरोधियों पर आपको विजय मिलने की सम्भावना है। वृष परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। जॉब में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास …
मेष
परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके लिये अनुकूल हैं। लम्बे समय से रुका हुआ काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग आपको मिलेगा। विरोधियों पर आपको विजय मिलने की सम्भावना है।
वृष
परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। जॉब में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी होने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। गर्मी के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी होगी।
मिथुन
सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वाहन धीमी गति से चलायें। राजनीति से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने की आवश्यकता है। छोटी बातों से तनाव में आ सकते हैं। नये कार्यों को आज शुरू करना उचित नहीं है।
कर्क
व्यापार में आप नये प्रयोग कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्र आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। अधिकारियों की ओर से आपको लाभ प्राप्त होगा। मंहगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आप काफी रुचि लेने वाले हैं।
सिंह
आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। नयी नौकरी शुरू करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आज समय बिताना पसन्द करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिवार के साथ चर्चा करेंगे। मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने में देरी होगी। बैंकिंग से जुड़े मामलों में परेशानी उठानी होगी। बच्चों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। प्रेमी जन के साथ मतभेद होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी।
तुला
सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से धन लाभ मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने से प्रसन्नता होगी। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। सभी कार्य सुगमता से पूर्ण हो जायेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।
वृश्चिक
घरेलू कलह होने की सम्भावना है। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। विदेशी कम्पनियों से आपको जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। बनते कार्यों में रुकावट आने से चिड़चिड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत अवश्य करनी चाहिये।
धनु
कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। शान्ति और धैर्य का परिचय देंगे। व्यापार में बड़े लाभ मिलने की भरपूर सम्भावना है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा।
मकर
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। घरेलू जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सन्तान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे।
कुंभ
जीवनसाथी के साथ आज लंच के लिये बाहर जा सकते हैं। पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। भविष्य के विषय में आप योजना बनायेंगे।
मीन
महिलाओं को हार्मोन सम्बन्धी कुछ दिक्कत हो सकती है। कानूनी विवादों में फँस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अनावश्यक काम करना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। ईश्वर आराधना में अपना मन लगायें।
