बरेली: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के लिए 1.12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
बरेली, अमृत विचार। शासन ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय समेत छह विश्वविद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के तहत 34 प्रस्तावों के लिए एक करोड़ 12 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पांच प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। जिसके लिए 15 लाख 27 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। …
बरेली, अमृत विचार। शासन ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय समेत छह विश्वविद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के तहत 34 प्रस्तावों के लिए एक करोड़ 12 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पांच प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। जिसके लिए 15 लाख 27 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एनिमल साइंस विभाग की डाॅ. आभा तिवारी, व्यावसायिक प्रबंधन विभाग के प्रो. संजय मिश्रा व प्रो. तुलिका सक्सेना, प्लांट साइंस विभाग के प्रो. संजय कुमार गर्ग और मानविकी विभाग की डाॅ. अनीता त्यागी के प्रस्ताव के लिए अलग-अलग धनराशि स्वीकृत हुई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना डाकघर के एटीएम से तीन बार निशुल्क होगी निकासी
