चित्रकूट: सीएम योगी ने किया ऐलान, मृतकों के घरवालों को मिलेगा 2 लाख रुपये मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के चित्रकूट जिले में एक भयानक घटना घटी है। ये मामला भरतकूप थाना क्षेत्र अंतरगत रौली कल्याणपुर का है। जहां टमाटर से भरी एक पिकअप गाड़ी ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि और लोग घायल हैं। इस मामले को …

लखनऊ। यूपी के चित्रकूट जिले में एक भयानक घटना घटी है। ये मामला भरतकूप थाना क्षेत्र अंतरगत रौली कल्याणपुर का है। जहां टमाटर से भरी एक पिकअप गाड़ी ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि और लोग घायल हैं।

इस मामले को देखते हुए सीएम योगी ने मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार की मदद की घोषणा की है। उन्होंने पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने पिकअप चालक रोहित यादव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने पिकअप चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण मौके पर DM और SP को बुलाने की मांग कर रहे है। घटनास्थल पर पुलिस तैनात किए गए है।

पढ़ें-रायबरेली: ईरानी गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही व दो बदमाशों को लगी गोली

संबंधित समाचार