बहराइच: प्राइवेट स्कूल में नीचे के भवन में चल रही पढ़ाई, ऊपर चल रहा निर्माण, हादसे की आशंका
बहराइच। शहर के हुजूरपुर रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में नीचे के भवन में पढ़ाई चल रही है। जबकि ऊपरी मंजिल का निर्माण भी चल रहा है। ऐसे में पाड़ ढहने से हादसा हो सकता है। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर अधिकारियों को दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बहराइच शहर …
बहराइच। शहर के हुजूरपुर रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में नीचे के भवन में पढ़ाई चल रही है। जबकि ऊपरी मंजिल का निर्माण भी चल रहा है। ऐसे में पाड़ ढहने से हादसा हो सकता है। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर अधिकारियों को दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बहराइच शहर में हुजूरपुर रोड पर एम्स स्कूल का संचालन हो रहा है। इस समय विद्यालय में पढ़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंच रहे हैं। लेकिन शिक्षण सत्र के दौरान ही विद्यालय प्रबंधन को ओर से बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक तरफ भवन के नीचे के हिस्से में पढ़ाई चल रही है तो दूसरी तरफ दो मंजिला भवन का निर्माण भी चल रहा है।
ऐसे में हादसा होने पर देश के भविष्य को नुकसान पहुंच सकता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा की जा रही लापरवाही का वीडियो एक माहिला और एक अभिवावक ने बनाकर मीडिया कर्मियों को भेजा। साथ ही जिला प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने की मांग की। सभी का कहना है कि यदि पाड गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
कर दें अवकाश
वीडियो बनाने वाले लोगों का कहना है कि बच्चों का भी ख्याल रखें। निर्माण कराना है तो अवकाश कर दें या दूसरे क्षेत्र में शिक्षण कार्य कराएं।
पढ़ें-Lucknow: कॉलेज की जमीन पर प्राइवेट स्कूल ने कर लिया कब्जा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
