वाराणसी: नमो घाट के निर्माण कार्य के स्थल पर युवती ने की जमकर हाथापाई, वीडियो वायरल
वाराणसी। वाराणसी में शिव के धाम का सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी शिव के धाम में निर्माण कार्य के बीच आम पब्लिक पर आने जाने के लिए रोक लगाई गई हैं। निर्माण स्थल पर रोक होने के बाद भी एक युवती जो कॉलेज छात्रा बताई जा रही है, वहा अपने कुछ …
वाराणसी। वाराणसी में शिव के धाम का सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी शिव के धाम में निर्माण कार्य के बीच आम पब्लिक पर आने जाने के लिए रोक लगाई गई हैं। निर्माण स्थल पर रोक होने के बाद भी एक युवती जो कॉलेज छात्रा बताई जा रही है, वहा अपने कुछ दोस्तों के साथ मेन गेट पर आई और अंदर प्रवेश करने की जिद करने लगी।
जब युवती और उसके दोस्तों पर अन्दर जानें को लेकर रोक लगाई गई तब युवती निर्माण कार्य पर स्थित सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया हैं।
बता दें कि यह मामला वाराणसी के नमो घाट का हैं जहां युवती और उसके दोस्तों को रोके जाने पर युवती गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गई। मामले को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि विवाद के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई।
युवती ने महिला सुरक्षाकर्मी पर हाथ चला दिया। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जमीन पर पड़ी ये युवती, महिला सुरक्षाकर्मियों के समझाने पर उनके साथ हाथापाई करने के साथ साथ उनके साथ गाली गलौच करती भी नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बना लिया और सोशल मेसिया पर अपलोड कर दिया।
मामले को लेकर आदमपुर थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की कोई भी रिपोर्ट किसी भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है और न ही युवती के बारे में कोई भी जानकारी मिल पाई है। मगर मामले को लेकर घाट के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि नमो घाट में प्रवेश को लेकर रोके जाने पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
पढ़ें-अयोध्या भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे श्रद्धालु , देखें मनमोहक तस्वीरें
