जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फटने से अचानक आयी बाढ़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी, जिससे कुछ वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की घटना ठथरी इलाके में गुंटी वनक्षेत्र में तड़के करीब चार बजे हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गयी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में …

जम्मू। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी, जिससे कुछ वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की घटना ठथरी इलाके में गुंटी वनक्षेत्र में तड़के करीब चार बजे हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गयी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कीचड़ में कुछ वाहन फंस गए और राजमार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया लेकिन अब इस पर यातायात की आवाजाही बहाल कर दी गयी है।

ये भी पढ़े अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में बाल-बाल बचे तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह

संबंधित समाचार