फिल्म ‘Liger’ का गाना अकड़ी-पकड़ी का प्रोमो रिलीज, फाड़ू अंदाज में नजर आए विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ के गाना अकड़ी-पकड़ी का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। Lets go Boyyyysssss!!!Full. All out. Mass ??? Here's #AKDIPAKDI Promo ? Song Releasing on11th July @ 4:00 PM ?#Liger#LigerOnAug25th pic.twitter.com/GQQDwOGShX — Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) July 8, 2022 …

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ के गाना अकड़ी-पकड़ी का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

दोनों एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ को चर्चा में है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के पहले गाने अकड़ी-पकड़ी का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें विजय और अनन्या एकदम मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने का प्रोमो शेयर किया है।

लाइगर में विजय एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में नजर आने वाले हैं और दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे। पुरी जगन्नाध निर्देशित यह फिल्म इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

पढ़ें-अक्षय कुमार ने लंदन में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, सामने आया लुक

संबंधित समाचार